सुविधाएँ एवं सेवा
दिल्ली विश्वविद्यालय अपने कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान करता है। यहाँ एक डाकघर है और परिसर में एक बैंक है जिसका प्रयोग विश्वविद्यालय का समूचा समुदाय करता है और साथ ही यह आम जनता के लिए भी है। यहाँ पर दिल्ली परिवहन निगम का एक बस पास काउंटर और विश्वविद्यालय समुदाय के लिए एक रेलवे आरक्षण काउंटर भी है। गांधी भवन गांधी जी के आदर्शों का प्रचार करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करता है। सहकारी स्टोर हर रोज उपयोग की वस्तुओं को रियायती मूल्यों पर उपलब्ध कराता है और यह विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा चलाया जाता है। विश्वविद्यालय का डब्लू यू एस स्वास्थ्य केन्द्र विश्वविद्यालय समुदाय के लिए अनेक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है। कम्प्यूटर सेन्टर, विश्वविद्यालय प्रेस और यूनिवर्सिटी सांइस इंस्ट्रुमेंटेशन सेन्टर अनेक प्रकार की दूसरी सुविधाएँ दे रहा है। जिनका इस्तेमाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और कर्मचारियों द्वारा हो रहा है। विश्वविद्यालय अतिथिगृह का प्रयोग विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा मेहमान घर के रूप में किया जा रहा है।