राष्ट्रीय सेवा योजना
राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय का एक संगठन है। एन.एस.एस. स्वयं सेवक आपातकालीन स्थिति में सीधे अस्पतालजाकर रक्तदान करते हैं। आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान लेने वाला सीधे रक्तदाता से रकत ले सकता है। अधिकतर एन.एस.एस. संगठन वृक्षारोपण, साक्षरता परियोजना, सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, वाद-विवाद/सामाजिक रूप से प्रासांगिक मुद्दों पर विचार-विमर्श (जैसे कि दहेज, एड्स निषेध, खतरनाक औषधि आदि) का आयोजन करते हैं।
एन.एस.एस. परिसर के सौंदर्यकरण और इस तरह की अन्य परियोजनाएँ बनाता है ताकि खाली समय के दौरान युवा अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल इन रचनात्मक कार्यों में कर सकें।
राष्ट्रीय सेवा योजना संघ काॅलेज के परिसर में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के बच्चों के लिए और काॅलेज परिसर के निकटवर्ती स्लम तथा पुनर्वास बस्तियों के बच्चों के लिए प्रतिपूरक कोचिंग क्लासेस आयोजित करता है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
अध्यक्ष (प्रो. आर.एस. मान)
दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली-110 007
दूरभाष: 27667474