‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ’ अधिकांश महाविद्यालयों और संकायों के छात्रों का प्रतिनिधि निकाय है। इसके अलावा प्रत्येक महाविद्यालय का अपना छात्र संघ है जिसका चुनाव हर साल होता है। छात्र बड़े जोश और उमंग के साथ चुनाव लड़ते हैं। भूतकाल से ही दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पदाधिकारी सार्वजनिक, राज्य और केंद्रीय सरकारों के कार्यालयों के अनेक पदों पर आसीन हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव विश्वविद्यालय और कालेजों के सदस्यों के द्वारा प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली द्वारा होता है। यह चुनाव आमतौर पर प्रत्येक वर्ष के अगस्त और सितंबर महीने में आयोजित किया जाता है।
डुसू कार्यालय के पदाधिकारी:
| | ए. ए. जितेन्द्र चौधरी | अध्यक्ष |
| | प्रिया डबास (W) | उपाध्यक्ष |
| | नीतू डबास (W) | सचिव |
| | अक्षय कुमार | संयुक्त सचिव |
डुसू कार्यकारी समिति
डुसू चुनाव 2010-11
डुसू चुनाव 2009-10
कार्यालय का पता:
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डुसू)
दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली-110 007.
दूरभाष: 27667422, 27667725 Ext. 1730-1733