सांस्कृतिक समिति
दिल्ली विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति सांस्कृतिक त्योहारों और कार्यशालाओं की मेजबानी करती है। यह संगीत गोष्ठी, रंगमंच कार्यशाला और दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करती है। इसने अभी हाल ही में तीन क्लबों को दोबारा शुरू किया है - रंगमंच क्लब, लेखक क्लब और सिने क्लब । इसका मकसद लोगों में सांस्कृतिक जागरूकता बनाए रखना हैं।
सांस्कृतिक समिति कॉलेजों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह संगीत और रंगमंच समारोह का आयोजन भी करती है। यह विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक वातावरण को और अच्छा बनाने के लिए कार्यरत है।
सांस्कृतिक समिति द्वारा 19 सितम्बर, 2002 को हिंदू सभागार में एक अंतरमहाविद्यालय आशु वाद-विवाद ‘तंत्र’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की महाविद्यालयाध्यक्षया डॉ. (श्रीमति) किरण दातार मुख्य अतिथि थी। इस वाद-विवाद में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से तीस छात्रों ने भाग लिया।
सांस्कृतिक समिति ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘महफिल-ए-कैफ’ का आयोजन किया। कव्वाली का कार्यक्रम मेहर सबरी क्वाल और पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया। यह 29 नवम्बर 2002 को किरोड़ीमल कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया।
सांस्कृतिक समिति, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 2003 के जनवरी महीने में एक अंतर महाविद्यालय रंगमंच महोत्सव का आयोजन किया ।
संगीत विभाग को अपना वार्षिक बसंत उत्सव मनाने के लिए वित्तीय सहायता दी गई जो 17.2.2002 को आयोजित किया गया।
लक्ष्मीबाई कॉलेज को अपना वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाने के लिए वित्तीय सहायता दी गई जिसका आयोजन 12 और 13 फरवरी को किया गया।
मिरांडा हाऊस की हिंदी ड्रामेटिक सोसायटी ‘अनुकृति’ को 10 दिनों के रंगमंच समारोह ‘यवनिका’ का आयोजन करने के लिए वित्तीय सहायता दी गई । यह 26 नवम्बर से 29 नवम्बर 2001 तक चला।
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित सांस्कृतिक समिति के पास बड़ी संख्या में परियोजनाएँ और कार्यक्रम हैं जैसा कि - दा यूनिवर्सिटी कोयर, संगीत कलब, सिने क्लब, पोइटस गिल्ड, क्रिएटिव राइटर्स फोरम, पब्लिक स्पीकिंग सोसायटी, कला क्लब, ललित कला, चित्रकारी, स्कैचिंग, कार्टूनिंग, फोटो क्लब और सामूहिक नृत्य
संपर्क करें:
श्रीमती सुचित्रा गुप्ता,
उप अधिष्ठाता, छात्र कल्याण,
दिल्ली विश्वविद्यालय,
दिल्ली -110 007.
दूरभाष:27667450, 27667725 x 1639 (इपीएबीएक्स)