LOGO
University of Delhi
 
पुस्तकालय
 
 

पुस्तकालय

पुस्तकालय

दिल्ली विश्वविद्यालय पुस्तकालय प्रणाली (डी.यू.एल.एस.) 34 से भी अधिक पुस्तकालयों से बना है और यह व्यापक शैक्षिक समुदाय तक पहुँचकर अपने कार्य को पूरा करता है। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रणाली अपने अधिक क्षमता वाले इलेक्ट्रानिक वेब गतिविधि से आगे बढ़ रहा है। परिसर नेटवर्क शिक्षकों, छात्रों और शोध छात्रों के लिए डेटाबेस भी उपलब्ध करता है। इसके अलावा यू.जी.सी. इन्फोनेट डिजिटल लाइब्रेरी कंसोर्टियम के माध्यम से 20 डेटाबेस भी उपलब्ध कराए गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय पुस्तकालय प्रणाली हमेशा ओपन एक्सेस ई. संसाधनों को बढ़ावा देती है। डी.यू.एल.एस. लगातार विद्यार्थियों, शोधार्थियों और संकाय के सदस्यों के लाभ के लिए सूचना साक्षरता कार्यक्रम (आई.एल.पी.) का प्रबंध कर रही है और अपने शिक्षकीय समुदाय को  w.w.w. के प्रयोग करने में निपुण बनाने का प्रयास कर रही है। हमारा ओपीएसी भी सुदृढ़ हो रहा है। आने वाले समय में हम अपने सभी प्रयासों को और बढ़ावा देगें ताकि हमारे प्रयोक्ता सही समय पर सही जानकारी प्राप्त कर सकें।

दिल्ली विश्वविद्यालय पुस्तकालय प्रणाली में निम्नलिखित प्रमुख पुस्तकालय शामिल है:-

केन्द्रीय पुस्तकालय

केन्द्रीय विज्ञान पुस्तकालय

रतन टाटा पुस्तकालय

कला पुस्तकालय

दक्षिणी परिसर पुस्तकालय

विधि पुस्तकालय

एफ एम एस पुस्तकालय