छात्र कल्याण
दिल्ली विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की एक बहुत बड़ी संख्या के लिए सभी प्रकार के प्रबंध करता है। अपने प्रभावशाली शैक्षिक वातावरण के अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए अनेक अवसर देता है।
दिल्ली से बाहर के विद्यार्थियों के फायदे के लिए, विश्वविद्यालय ग्यारह छात्रावासों को चलाता है। जिनमें कमरों की संख्या बहुत बड़ी है। ये छात्रावास आमतौर पर स्नातकोत्तर और शोध छात्रों के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा, कई महाविद्यालयों में भी छात्रावास की सुविधा है।
विश्वविद्यालय खेल संबंधी कार्यक्रमों को लेकर बहुत सक्रिय है। मौलाना अब्दुल कलाम ट्राफी भारतीय विश्वविद्यालयों के बीच सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए है, जिसे दिल्ली विश्वविद्यालय ने कई बार जीता है। विश्वविद्यालय परिसर में तीरंदाजी, क्रिकेट, बास्केट बाल, तैराकी आदि खेलों को मिलाकर अन्य अनेक खेलों की सुविधा है। प्रत्येक महाविद्यालय के अपने खेल कार्यक्रम होते हैं और हमारे अनेक विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खिलाडि़यों के रूप में प्रतिष्ठित हैं।
Office of the DSW has now been shifted to Conference Centre, North Campus